फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संग्रामपुर में दो घरों पर बदमाशों का धावा, सामान ले गए

संग्रामपुर में दो घरों पर बदमाशों का धावा, सामान ले गए

Mon, 19 Jun 2017 06:55 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर में दो घरों पर बदमाशों का धावा, सामान ले गए
दबतोरी।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में रविवार रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। वहीं रविवार रात इसी गांव के एक अन्य घर से बदमाशों ने नकदी और जेवर समेत हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है।

बिसौली कोतवाली के गांव संग्रामपुर के नन्हू खां के मुताबिक, रविवार रात करीब एक बजे उनके घर में बदमाश घुस गए। घर में घुसने के बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को असलहों के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद यहां से 10 हजार रुपये नकदी लूट ली। बदमाशों ने नन्हूं खां की पत्नी मोवीन बेगम, बेटी जैनव और परवीन से जेवर उतरवा लिए। विरोध करने पर मारपीट की। गौर करने वाली बात यह है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने नन्हूं खां के घर में रखे तरबूज और खरबूजे भी खाए। बाद में यहां से भाग गए। नन्हूं खां के मुताबिक तीन बदमाश थे। इनके कुछ साथी घर के बाहर भी खड़े रहे। रविवार रात ही इसी गांव के दिलशाद के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। दिलशाद दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी अकेली थी। रात को उसकी पत्नी तस्कीन बच्चों के साथ छत पर सोई हुई थी। रात में मौका पाकर चोर उसके घर में घुस आए। तस्कीन के मुताबिक चोर यहां से 70 हजार रुपये नकद और जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। चौकी इंचार्ज दबतोरी इंदरेश चौहान का कहना है कि इस बारे में उनको जानकारी मिली है। पड़ताल की जा रही है। अभी किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed