फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   17 questioned by the CBI in the scam Health Department

स्वास्थ्य विभाग के घोटाले में सीबीआई ने 17 से पूछताछ की

Fri, 23 Dec 2016 11:39 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के 26 कर्मचारी से की जानी थी पूछताछ
वर्ष 2011 में बदायूं में हुआ था एनआरएचएम में बड़ा घोटाला

 लगभग 30 लाख रुपये के एनएचआरएम घोटाले के मामले में सीबीआई ने स्वास्थ्य विभाग के 17 कर्मचारियों से पूछताछ की है। जबकि नौ अन्य कर्मचारी और अधिकारियों को भी सीबीआई ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी करके मुख्यालय बुलाया लेकिन वे पहुंचे ही नहीं। जो कर्मचारी नहीं पहुंचे उनको फिर से नोटिस जारी किया जाएगा। 
प्रदेश में वर्ष 2008 से 2011 के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बड़ा घोटाला हुआ था। 2011 में घोटाले का पर्दाफाश हुआ। इस मामले में जांच सीबीआई को दी गई थी। जांच के दौरान पता लगा कि जिन जिलों में घोटाला हुआ उनमें बदायूं भी शामिल है। पड़ताल के दौरान सीबीआई ने बदायूं में 30 लाख रुपये का घोटाला ट्रेस कर लिया। यह घोटाला सिर्फ वर्ष 2011 का है। बाकी वर्षों की सीबीआई जांच कर रही है। घोटाला ट्रेस होने के बाद सीबीआई ने पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के करीब 26 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया था। सीएमओ बदायूं ने सभी कर्मचारियों को इस संबंध में सूचना दे दी थी। जांच एजेंसी ने देहरादून में 19 से 23 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग के 17 कर्मचारियों से पूछताछ का काम पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के नौ कर्मचारी और अधिकारी ऐसे हैं जो सीबीआई के देहरादून मुख्यालय पहुंचे ही नहीं। इनमें विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ फार्मासिस्ट, बाबू और वार्ड ब्वाय भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो इन सभी कर्मचारियों को जांच एजेंसी फिर से नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब करेगी। 
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना भी सीबीआई के निशाने पर
बदायूं। जिले में जननी सुरक्षा योजना के तहत हर साल करोड़ों रुपये का बजट मिलता है। वर्ष 2011 में दातागंज तहसील के समरेर ब्लॉक में जननी सुरक्षा योजना में बड़ा घोटाला सामने आया था। इसके बाद वर्ष 2014 में भी दातागंज में भी घोटाले के कई मामले सामने आए। खुलासा हुआ कि एक ही महिला के नाम जननी सुरक्षा योजना के तहत दो चेक जारी कर दिए गए। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप भी मचा था। सीबीआई ने इसका भी संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
यह सीबीआई के स्तर का मामला है। जिन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था उन सभी को सूचना दे दी गई थी। सभी से सीबीआई ने देहरादून में 19 से 23 दिसंबर तक पूछताछ होनी थी।

-डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed