{"_id":"5c41c46dbdec22736934adbe","slug":"161547813997-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केला लदा ट्रॉला पलटकर खंदी में गिरा, चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केला लदा ट्रॉला पलटकर खंदी में गिरा, चालक समेत तीन घायल
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर केला लदी ट्रॉली गुरुवार रात में गुल्ला टूटने के बाद पलटकर सड़क किनारे खंदी में गिर गई। चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में हेल्पर और एक सवारी को तो इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया लेकिन चालक माल की देखरेख के लिए मौके पर ही रुक गया। उसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। उन्होंने केला लूटने का विरोध करने पर घायल चालक से हाथापाई की। हादसा रात करीब 11 बजे बाईपास पर हुआ। आगरा से पूरनपुर, पीलीभीत जा रही केलों से भरी ट्रॉली जैसे ही बाईपास पर पहुंची, उसका गुल्ला टूट गया। हाथरस जिले के सदाबाद के गांव थलूगढ़ी निवासी आनंद मोहन (35) नियंत्रण खो बैठा और ट्राली पलटकर सड़क किनारे खंदी में गिर गया। चालक और हेल्पर कुंवरपाल (52) समेत एक सवारी भी उसके अंदर फंस गई। दूसरे वाहन सवार लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। हेल्पर और सवारी के सिर में खून बहता देख राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल चालक मौके पर ही रुक गया। उसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उन्होंने ट्रॉली से केला लूटने की कोशिश की। चालक ने विरोध किया तो उससे हाथापाई की गई। चालक ने यूपी 100 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने युवकों समेत चालक को हिरासत में ले लिया। घायल चालक का कहना है कि पुलिस ने उसे बेमतलब सुबह तक हिरासत में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।