फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जमीन का एग्रीमेंट करने पर नाम पर ठगे दो लाख रुपये

जमीन का एग्रीमेंट करने पर नाम पर ठगे दो लाख रुपये

Mon, 31 Dec 2018 12:03 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
जमीन का एग्रीमेंट करने पर नाम पर ठगे दो लाख रुपये
जमीन का एग्रीमेंट करने के
विज्ञापन

नाम पर ठगे दो लाख रुपये
बदायूं। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर की कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार ने बिनावर क्षेत्र के दो-तीन लोगों पर जमीन बेचने का सौदा कर उससे दो लाख रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि जिन लोगों ने उससे सौदा किया, वह पहले ही संबंधित जमीन का दूसरों से सौदा कर चुके हैं।
ऊधमसिंह नगर जिले के गांव बानूसी निवासी राजेंद्र मौर्य पुत्र कन्हैया लाल ने इसकी शिकायत एसएसपी से भी की है। राजेंद्र का कहना है कि वह कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेकेदार है। उसके सेलफोन पर परिचित युवक ने कॉल कर बताया था कि बिनावर के गांव वरी समसपुर में उसके परिचित की जमीन है। वह जमीन खरीदना चाहता है लेकिन मेरे नाम नहीं करेगा। इसके बाद वह बिनावर पहुंचा और पांच लाख रुपये में सौदा हो गया। जिस व्यक्ति ने उसे बुलाया, उसने तीन लाख रुपये और दो लाख रुपये राजेंद्र ने दिए। तय हुआ कि एग्रीमेंट होने के बाद वह राजेंद्र को उसके दो लाख रुपये लौटा देगा लेकिन उसने रुपये नहीं लौटाए हैं। रुपये मांगने पर पर राजेंद्र को आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। राजेंद्र ने जानमाल का खतरा बताते हुए थाना पुलिस को भी अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि पुलिस के जरिए उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दवाब बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन---
यह मामला उत्तराखंड का है। हमारे क्षेत्र का एक व्यक्ति वहां काम करता था। उसके वारंट हमारे पास आते हैं। जब भी उसकी तलाश में दबिश दी जाती है। वह फरार हो जाता है। पुलिस को उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय कुमार यादव, इंस्पेक्टर बिनावर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed