{"_id":"5d1a0f9f8ebc3e3cbc69950b","slug":"15619890013-badaun-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे जाम रहा लावेला चौक, बाइक सवार भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो घंटे जाम रहा लावेला चौक, बाइक सवार भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वन-वे होने से पहले लावेला चौक करीब दो घंटे तक जाम रहा। वाहन निकालने की कोशिश में कई बाइक के इंडीकेटर और लाइटें टूटीं। एक बाइक की नंबर प्लेट टूटने पर दो युवक आपस में भिड़ गए। जैसे-तैसे बीच बचाव कर मामला सुलझाया गया।
जाम लगने की शुरुआत सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। दो ई-रिक्शा और टेंपो वाले ने गलत दिशा से गुजरने का प्रयास किया। इसी चक्कर में सामने से आ रहे वाहन फंस गए और कुछ ही मिनट में जाम लग गया। बाद में बाइक सवारों ने जहां से जगह मिली, उधर से बाइक लगा दी। इससे पूरा चौराहा जाम हो गया। साढ़े 11 बजे तक न तो कोई होमगार्ड दिखाई दिया और न ही कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद था, जिससे चौराहे पर जाम से मुक्ति मिलती। इस दौरान लावेला चौक से जिला अस्पताल की ओर जाने के दौरान एक बाइक में पीछे से दूसरी बाइक टकरा गई, जिससे आगे वाली बाइक की नंबर प्लेट टूट गई। इससे आक्रोशित युवक ने बाइक वहीं लगा दी और पीछे से आ रहे बाइक सवार से भिड़ गया। इस दौरान वैसे भी गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे थे। लोगों ने जैसे-तैसे उन्हें समझाकर एक दूसरे से अलग किया। इसके बावजूद जाम नहीं खुला। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे तीन होमगार्डों ने जाम खुलवाने की कोशिश की, तब कहीं साढ़े 12 तक जाम खुल सका।