{"_id":"5d0fcdb78ebc3e2ad64903ef","slug":"156131677418-badaun-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा बोला हैंड्सअप, डरे राहगीर, कप्तान ने बताया डेमो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरोगा बोला हैंड्सअप, डरे राहगीर, कप्तान ने बताया डेमो
विज्ञापन
बदायूं। चेकिंग के दौरान पिस्टल तानकर दरोगा के हैंड्सअप कहने से कई वाहन चालक दहशत में आ गए। इसका वीडियो जब रविवार को वायरल हुआ तो मामला चर्चा में आ गया, तब एसएसपी ने इसे डेमो बताते हुए कहा कि यह तो खुद पुलिस कर्मियों के सुरक्षित रखने के लिए कराई जा रही प्रैक्टिस थी।
बगरैन चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिसौदिया के वाहन चेकिंग करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के मुताबिक राहुल कुमार चौकी पुलिस के साथ बगरैन-वजीरगंज मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उस दौरान वह सिर्फ वाहन ही चेक नहीं कर रहे थे, बल्कि लोगों की तलाशी भी ले रहे थे। वह भी लोगों पर पिस्तौल तान कर या फिर सिपाहियों से रायफल तनवाकर बाकायदा लोगों का झाड़ा लिया जा रहा था। जैसे ही कोई बाइक सवार आता दिखाई देता था कि तभी एक सिपाही रायफल तानकर बाइक सवार के सामने खड़ा हो जाता। इस पर चौकी इंचार्ज बाइक सवार को ऊपर हाथ करने को कहते। किसी-किसी बाइक सवार पर स्वयं चौकी इंचार्ज अपनी पिस्टल तानते दिखाई दिए। इससे न सिर्फ बाइक सवार डर गए, बल्कि वे दहशत में आ गए। एक-दो बाइक सवार के पसीने छूट गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया।
असल में कोई घटना होने पर पुलिस साधारण तरीके से चेकिंग शुरू कर देती है, जिससे पुलिस को उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। जिले में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। इसी वजह से वाहन चेकिंग के दौरान पिस्तौल तानने का एक डेमो किया गया था। इससे लोगों में एक संदेश जाएगा। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी