फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लधेड़ा जंगल में बरामद शव की शिनाख्त हुई

लधेड़ा जंगल में बरामद शव की शिनाख्त हुई

Sat, 15 Jun 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
लधेड़ा जंगल में बरामद शव की शिनाख्त हुई
बिसौली। थाना क्षेत्र के गांव लधेडा के जंगल में मिली लाश दिल्ली के लटूरी की ही निकली। दिल्ली से शुक्रवार को आए उसके पुत्र और पुत्रवधू ने मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन

गुरुवार को लधेड़ा के जंगल में अज्ञात शव पड़ा था। पुलिस ने भी़ड़ में शामिल लोगों से शव की पहचान कराने को कोशिश भी की थी। कुछ लोगों का कहना था कि शव गांव के लटूरी वाल्मीकि का हो सकता है। लटूरी दिल्ली में रहता था और बीच में गांव भी आता रहता था। कुछ दिन पहले भी उसे गांव में देखा गया था। मृतक की जेब से अंग्रेजी शराब का पौवा, बीड़ी आदि मिले थे। शुक्रवार को सूचना पर दिल्ली से बेटा विकास और बहू सोनतारा बदायूं पहुंचे और शव की शिनाख्त लटूरी के रूप में की। फिलहाल परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed