{"_id":"5cfc02d5bdec220739650a99","slug":"156001966220-badaun-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मीटर रीडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अलापुर(बदायूं)। मीटर रीडर ने विभागीय उच्चाधिकारियों को बताए बगैर ही उपभोक्ता का मीटर बदल दिया। उपभोक्ता की शिकायत पर विभागीय टीम ने जांच की तो यह मीटर महकमे के रिका़र्ड में दर्ज ही नहीं था। अनधिकत मीटर लगाने के आरोप में संबंधित मीटर रीडर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पॉवर कारपोरेशन द्वारा घरों के बाहर बिजली के मीटर लगवाए गए हैं। विभागीय कर्मचारी हर माह घरों पर जाकर उपभोक्ताओं से उपयोग की गई बिजली का बिल वसूलते हैं। लेकिन मीटर रीडर ने मीटर लगाने के मामले में भी बड़ा खेल कर दिया। विभाग को बताए बगैर ही गांव कुंडली में नेम सिंह की आटा चक्की का न सिर्फ मीटर बदल दिया बल्कि ऐसा अनधिकृत मीटर भी लगा दिया. जिसका रिकॉर्ड विभाग में भी नहीं है। उपभोक्ता नेम सिंह ने बताया कि वह 2018 से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। लगातार बिल भी जमा करते रहे हैं। डेढ़ माह पहले मीटर रीडर दुष्यंत कुमार से मीटर में खराबी की बात कही तो उसने मीटर बदल दिया। लेकिन जो नया मीटर लगाया, वह विभाग का न होकर प्राइवेट कंपनी का था। उपभोक्ता की शिकायत पर विभागीय टीम जांच को पहुंची, तो पाया कि उक्त मीटर विभाग में रजिस्टर ही नहीं है। इस पर अवर अभियंता मीटर सतेंद्र कुमार, राहुल श्रीवास्तव, रवि कुुमार, सहायक अभियंता मीटर कौशल की ओर से मैसर्स इंवेंटिव साफ्टवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्यरत मीटर रीडर दुष्यंत कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।