{"_id":"5cf96513bdec22074a6afb48","slug":"15598482058-badaun-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदरौल पुल पर दो बाइकें भिड़ीं, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भदरौल पुल पर दो बाइकें भिड़ीं, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक-उझानी मार्ग पर गुरुवार शाम भदरौल पुल पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
ग्राम भदरौल निवासी मनकू (32) पुत्र सोनपाल गुरुवार शाम बाइक लेकर उझानी रोड की ओर जा रहा था। उसकी बाइक कुछ दूर स्थित भदरौल पुल पर पहुंची थी कि तभी सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे के दौरान दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे मनकू की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार ग्राम गनियाई निवासी कुलदीप पुत्र कालीचरन घायल हो गया। हादसे के दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही मनकू के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
टेंपो की टक्कर से महिला की मौत
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी सुनीता (24) पत्नी रामपाल बुधवार शाम बिसौली से दवा लेकर घर लौट रही थी। वह कोट गांव के पास उतरी थी। तभी पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेज दिया, देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।