फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल

Thu, 06 Jun 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल
उझानी (बदायूं)। ईद मनाकर दोस्त के घर से लौट रहे एक बाइक सवार चार युवकों को कार ने टक्कर मार दी। चारों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। इस वजह से उनके सिर भी लहूलुहान हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा दिल्ली रोड स्थित अथइया पुलिया के पास बुधवार दोपहर में हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी आमिर (30), अरबाज (20) और मेहराज (21) नमाज पढ़ने के बाद ईद मिलने एक बाइक से अपने दोस्त शाहआलम के घर सहसवान चले गए। लौटते समय शाहआलम (28) भी उनके साथ चल दिया। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार हो गए। निर्माणाधीन पुलिया के दूसरे छोर से एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों युवक बाइक समेत खाई में गिर गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर तो निकाल लिया, लेकिन चालक कार लेकर भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। सूचना के बाद मानकपुर से उनके घरवाले भी आ गए। चिकित्साधिकारी महेेश प्रताप सिंह ने बताया कि चारों के गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों को देखने के लिए अस्पताल में भी लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed