फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भारी पड़ी मोहब्बत... दो किशोरियों ने चुन ली मौत

भारी पड़ी मोहब्बत... दो किशोरियों ने चुन ली मौत

Thu, 06 Jun 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
भारी पड़ी मोहब्बत... दो किशोरियों ने चुन ली मौत
बदायूं। जिले में दो किशोरियों की जान मोहब्बत के कारण चली गई। एक ने अपने ही प्रेमी से शादी कर ली थी, लेकिन उसका वैवाहिक जीवन कुछ दिन तक ही चला। परेशान होकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। इधर, दूसरी किशोरी अपने प्रेमी से मिलने पहुंची तो परिवार वालों ने पकड़ लिया और दोनों की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों किशोरियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिल्सी। थाना क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया निवासी नेमवती (16) पुत्री जयपाल करीब डेढ़ माह पूर्व गांव के ही प्रेमी तेजेंद्र पुत्र डंबर के साथ कहीं चली गई थी। परिवार वाले दोनों को तलाश कर रहे थे कि पांच दिन बाद दोनों गांव लौट आए। दोनों एक ही बिरादरी के थे। इससे दोनों के परिवार वालों ने उनकी शादी कर दी थी। तभी से नेमवती तेजेंद्र के घर रह रही थी। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे तेजेंद्र और उसके भाइयों ने नेमवती के भाई जसवीर और गंगाचरन को सूचना दी कि नेमवती की मौत हो गई है। उसने फंदे पर से लटककर जान दे दी है। इस पर जसवीर और गंगाचरन ने तेजेंद्र पर मारपीट के बाद नेमवती की हत्या करने का आरोप लगाया, साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी जुटाई। पता चला कि तेजेंद्र और नेमवती के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद नेमवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव अपने घर ले गए। अभी मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बिनावर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को गांव के मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ था। गांव के तमाम लोग उसमें शामिल हुए थे। इससे अधिकतर लोगों के घर खाली पड़े थे। किशोरी दोपहर के समय अपने प्रेमी से मिलने किसी दूसरे व्यक्ति के घर चली गई। इधर, इस बारे में किशोरी के पिता को पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि पिता ने दोनों की पिटाई लगा दी और उसके बाद किशोरी को घर ले आए। देर शाम किशोरी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात किशोरी ने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। जहर की पुष्टि के लिए विसरा प्रजर्व कर दिया गया है। पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed