फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रुस्तम मोहल्ले में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन घायल

रुस्तम मोहल्ले में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन घायल

Wed, 29 May 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
रुस्तम मोहल्ले में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन घायल
सहसवान (बदायूं)। नगर के रुस्तम टोला मोहल्ले में मंगलवार सुबह लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद दिनदहाड़े फायरिंग हो गई। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसमें एक बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। रुस्तम टोला मोहल्ले के आबिद और साजिद तरबूज बेचने का काम करते हैं। मंगलवार सुबह दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि साजिद पक्ष के लोग अपने घर से असलहे निकाल लाए और दिनदहाड़े मोहल्ले में फायरिंग शुरू कर दी। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। किसी राहगीर की गली से गुजरने की हिम्मत नहीं हुई। वहीं गोली लगने से आबिद (40), बेटी निदा (18), बेटा हारिश (20) घायल हो गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हारिश के चचेरे भाई फैजल की तहरीर पर साजिद, पप्पू और सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी कोई आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed