फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बदायूं/आसफपुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह फैजगंज बेहटा के नजदीक ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक चंदौसी मंडी में हरी मिर्च बेचकर लौट रहा था। उस वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी भूदेव (40) पुत्र मोहनलाल खेतीबाड़ी करके परिवार चला रहा था। मंगलवार तड़के भूदेव अपने खेत की हरी मिर्च बेचने को बाइक से चंदौसी गया था। वापस लौटते समय वह फैजगंज बेहटा के नजदीक पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। भूदेव उस समय हेलमेट नहीं लगाए था। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय हाईवे से निकल रहे लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता मोहनलाल ने बताया कि भूदेव उनका इकलौता बेटा था। वही खेतीबाड़ी करता था। उसके दो बेटे और दो बेटी हैं। भूदेव की मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed