फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पक्षाघात का शिकार युवक निकला बालूचर का धंधेबाज

पक्षाघात का शिकार युवक निकला बालूचर का धंधेबाज

Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पक्षाघात का शिकार युवक निकला बालूचर का धंधेबाज
उझानी (बदायूं)। पुलिस ने गद्दी टोला मोहल्ले में कब्रिस्तान के पास गांजा और उसका पाउडर (बालूचर) बेचते युवक को दबोच लिया। वह पहले से ही धंधे में लिप्त रहा है। पक्षाघात का अटैक पड़ने के बाद भी उसने धंधे को बंद नहीं किया। पूछताछ के बाद मंगलवार सुबह में उसे कोर्ट में पेश किया गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कब्रिस्तान के पास बालूचर बेचते मिला बच्चन नगर के ही मोहल्ला अयोध्यागंज का निवासी है। उसके पास से करीब साढ़े तीन सौ ग्राम पाउडर और गांजा बरामद करने के बाद पुलिस ने सोमवार शाम को पूछताछ भी की। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से बालूचर पाउडर बेचने का काम करता है। इसका इस्तेमाल सिगरेट में भरकर पीने में किया जाता है। बच्चन को पकड़ने वाले दरोगा शिवेंद्र भदोरिया ने बताया कि उसके तार कुछेक और धंधे से भी जुड़े हैं। बच्चन को करीब तीन साल पहले पक्षाघात का अटैक भी पड़ा था। इसके बाद भी उसने धंधा जारी रखा था। बता दें कि पिछले महीनों पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ही गांव सकरीजंगल की महिला के पास से बालूचर बरामद किया था। गिरफ्तारी के दौरान महिला ने भी बच्चन के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी थी। गिरफ्तारी की अभिलेखीय औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन


कासगंज से भी पहुंचता है बालूचर
उझानी। बालूचर यूं तो जिले में भी कई स्थानों पर आसानी से मिल जाता है लेकिन नगर समेत आसपास इलाके के धंधेबाज कासगंज से बालूचर खरीदकर लाते रहे हैं। यह बात उस समय गिरफ्तारी के दौरान सकरीजंगल निवासी धंधेबाज महिला ने भी उजागर की थी। पिछले दो-तीन साल से बालूचर के नशे के लती युवकों की संख्या में तेजी से इजाफा भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed