फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई, किसान को पीटा

बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई, किसान को पीटा

Tue, 28 May 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई, किसान को पीटा
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैफुल्लागंज में रविवार रात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने खेत पर सो रहे एक किसान को पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार वालों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रविवार रात ग्राम सैफुल्लागंज निवासी किशोरी (40) और किशनपाल (24) अपने गांव के ही रमेश के ट्यूबवेल पर सो रहे थे। उन्हें बाजरे की फसल की सिंचाई करनी थी। रात करीब साढ़े नौ बजे चार बदमाश ट्यूबवेल पर पहुंचे और उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर खतरा देखकर किशनपाल फसल में छिपते हुए गांव की ओर भाग गया, लेकिन बदमाशों ने बाजरे की फसल में बने मचान पर सो रहे किशोरी को पकड़ लिया। इसके बाद किशोरी की जमकर पिटाई लगा दी। उसे लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। इधर, गांव पहुंचे किशनपाल ने ग्रामीणों को बदमाशों के आने की सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी बता दिया और दर्जनों ग्रामीण एकत्र होकर खेत की ओर भाग खड़े हुए। जब तक गांव वाले खेत पर पहुंचे, तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने घायल किशोरी को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed