फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ससुरालियों ने हमलाकर विवाहिता को किया लहूलुहान

ससुरालियों ने हमलाकर विवाहिता को किया लहूलुहान

Mon, 17 Sep 2018 01:58 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों ने हमलाकर विवाहिता को किया लहूलुहान
बदायूं। उझानी रोड चंद्रिका देवी स्कूल में आयोजित सत्संग सुनने गई एक विवाहिता पर उसके ससुरालियों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने विवाहिता को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ शहर के सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगंज निवासी राजेश सोलंकी ने करीब तीन माह पूर्व अपनी बेटी रुचि सोलंकी की शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बनकोटा निवासी सोनू के साथ की थी। आरोप है कि रुचि के ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। उनसे दहेज में कार मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने करीब छह माह पूर्व विवाहिता को घर से मारपीट कर निकाल दिया। तभी से रुचि अपने मायके में रह रही थी। रविवार सुबह रुचि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उझानी रोड स्थित चंद्रिका देवी स्कूल में चल रहा सत्संग सुनने आई थी। आरोप है कि विवाहिता अपनी मां के साथ घर लौटने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी समय उसके ससुराल वाले गाड़ी से आए और उस पर हमला बोल दिया। उसे जमीन पर गिरा लिया और मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया, जिससे विवाहिता लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आस-पास खड़े लोगों ने बमुश्किल रुचि को बचाया। उसके बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले थाने ले गए, जहां उन्होंने पति, देवर और सास-ननद के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed