{"_id":"5acb84284f1c1b6a6b8b49c9","slug":"151523287080-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से 26 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से 26 हजार रुपये लूटे
Updated Mon, 09 Apr 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी से 26 हजार रुपये की लूट
उझानी रोड की ओर फरार हो गए बाइक सवार बदमाश
-थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना से दहशत
कादरचौक (बदायूं)। बाइक सवार बदमाशों ने बाजार में गल्ला व्यापारी से 26 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद उझानी की ओर फरार हो गए। घटना से बाजार में आए लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस बदमाशों को खोजती रही मगर कोई हाथ नहीं आया। थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हुई लूट की इस वारदात से लोगों में दहशत है।
कादरचौक निवासी रिंकू बाजार में फड़ लगाकर गल्ला खरीदते हैं। सोमवार को रिंकू स्थानीय बाजार में गल्ला खरीद रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने रिंकू के हाथ से थैला छीन लिया। बदमाश उझानी की ओर तेजी से फरार हो गए। पीड़ित गल्ला व्यापारी ने शोर मचाते हुए बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया लेकिन बदमाश काफी आगे निकल चुके थे। खबर मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस बदमाशों को खोजने में जुट गई। काफी प्रयासों के बाद भी बदमाश हाथ नहीं लगे। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर दे दी है। एसओ सत्यवीर सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। इधर, दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इससे पहले भी क्षेत्र में लूट की कई वारदातें हो चुकीं हैं, लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।