फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत

Wed, 21 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत
फोटो---9,11
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों
में ग्रामीण की मौत
पोस्टमार्टम के दौरान पसलियां टूटी हुई, फेफड़ा और हृदय फटा मिला
परिजनों के मुताबिक शराब के नशे में गिरने पर हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुंवरगांव।
संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार रात ग्राम नंदगांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का कहना है कि वह शराब के नशे में गिर गया था, जिससे चोट आने पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान मृतक की तीन पसलियां टूटी हुई थीं और दिल व फेफड़े फटे हुए मिले।

मंगलवार रात यूपी 100 पुलिस को सूचना मिली कि कुंवरगांव थाना क्षेत्र नंदगांव निवासी हरपाल (40) की पीट -पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिवार वालों ने हादसा बताया। वहां के पूरनलाल ने बताया कि उसका छोटा भाई हरपाल मंगलवार शाम शराब के नशे में धुत होकर लौट रहा था। नशा ज्यादा होने की वजह से वह दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी वह नीचे खड़ंजा पर गिर गया, जिससे चोट आने पर उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सीने में चोट लगने से ग्रामीण की तीन पसलियां टूट गई थीं। दिल और बायीं ओर का फेफड़ा फटा था। मृतक के भतीजे नेकपाल ने हादसा बताते हुए कुंवरगांव थाने में तहरीर दी है। प्रभारी एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि मृतक भतीजे ने हादसे की तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed