{"_id":"59e73fa34f1c1b9e678b6758","slug":"151508327331-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर में जहरखुरानों ने युवक के एक लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफर में जहरखुरानों ने युवक के एक लाख रुपये उड़ाए
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
क्राइम सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। दिल्ली की रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्री में कार्यरत नगर निवासी युवक को रोडवेज बस में मंगलवार रात जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिकार बना लिया। वह बेहोशी की हालत में पुलिस कर्मियों को बदायूं रोडवेज बस स्टैंड के पास मिला। होश में आने पर उसने घरवालों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उसके पास एक लाख रुपये और सेलफोन भी था जो जहरखुरान उड़ा ले गए।
मोहल्ला गंजशहीदा निवासी इंजमाम उल हक उर्फ शोबी के साथ हुई घटना की भनक सुबह घरवालों को लगी तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए। पिता गुलाम मोहम्मद ने बताया कि उस वक्त इंजमाम बेहोशी की हालत में था। दोपहर में होश आया तो उसने पूरी जानकारी दी। गुलाम मोहम्मद के मुताबिक, इंजमाम दिल्ली की रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्री में काम करता है। शाम को वह आनंद बिहार बस स्टैंड दिल्ली से रोडवेज बस में सवार हुआ था। बस में बैठते समय ही इंजमाम ने पिता को कॉल कर बताया कि एक लाख रुपये लेकर आ रहा है। रोडवेज बस नरौरा डिपो की बताई गई थी।
सफर में गुन्नौर, जिला संभल चौराहे पर इंजमाम की सीट के बराबर बैठे युवक ने गुमराह कर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद इंजमाम बेहोश हो गया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में अज्ञात युवक उसके जेब से एक लाख रुपये, हाथ की घड़ी और सेलफोन चुरा ले गया। इंजमाम के पिता ने दोपहर बाद कोतवाली आकर पुलिस को भी घटनाक्रम से अवगमत कराया। पुलिस ने मामला गुन्नौर क्षेत्र का बताकर उसे भेज दिया है। गुलाम मोहम्मद का कहना है कि वह बेटे के साथ गुन्नौर पहुंचकर पुलिस को तहरीर देगा। बता दें कि गुन्नौर से लेकर बदायूं के बीच दिल्ली रोड पर पिछले दिनों दो युवकों को शिकार बना लिया गया था।