{"_id":"59bc18814f1c1b32688b4d72","slug":"151505499265-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मौत, विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मौत, विरोध में लगाया जाम
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहगवां । ड्यूटी के दौरान चौकीदार को थाना गेट के आगे ट्रक ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दहगवां पीएचसी भेजा। जहां गंभीर हालत के चलते उसे बदायूं रैफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। घटना के परिवार वालों ने कुछ देर तक जाम भी लगाया।
थाना और गांव जरीफनगर निवासी 25 वर्षीय ज्ञानसिंह पुत्र छोटेलाल थाना जरीफनगर में ही चौकीदार था। रोजाना की भांति वह शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे ड्यूटी कर रहा था कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने चौकीदार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए दहगवां पीएचसी भेजा। जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे बदायूं रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गयी। घटना के विरोध में मृतक के परिवार वालों ने बदायूं मेरठ हाईवे को जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंचीं पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में परिवार वालों ने जाम खोल दिया।