{"_id":"5a4659364f1c1b0f788b595d","slug":"141514559798-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष का सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष का सरेंडर
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ कोतवाली की गिरफ्त में शिक्षामित्र नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आखिरकार आरपीएफ के दबाव के चलते शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। बाकी शिक्षामित्रों की तलाश जारी है। आरपीएफ की कार्रवाई से बाकी शिक्षामित्रों में खलबली मची है।
सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों ने आंदोलन किया था। उसी समय शिक्षामित्रों ने बदायूं में रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन रोकने की कोशिश की थी। इस मामले में कई शिक्षामित्रों को नामजद करने के साथ ही सौ से ज्यादा अज्ञात शिक्षामित्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कुछ दिन पहले आरपीएफ ने अरुण तोमर नाम के शिक्षामित्र को उझानी में गिरफ्तार किया था। शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव समेत अन्य की गिरफ्तारी को भी आरपीएफ लगी रही। आरपीएफ के इंसपेक्टर ने बीएसए को पत्र लिखकर कहा था कि वह निर्भान सिंह यादव की गिरफ्तारी में मदद करें या उसे उसे अदालत में सरेंडर करने को कहें।
इसी क्रम में शुक्रवार शाम निर्भान सिंह यादव ने आरपीएफ कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं। इधर,आरपीएफ के प्रभारी इंसपेक्टर उदयराज ने कहा है कि बाकी शिक्षामित्रों की भी तलाश की जा रही है।