फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मेडिकल छात्रा के मोबाइल नंबर से कर दिए अश्लील मैसेज

मेडिकल छात्रा के मोबाइल नंबर से कर दिए अश्लील मैसेज

Fri, 14 Jul 2017 06:06 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल छात्रा के मोबाइल नंबर से कर दिए अश्लील मैसेज
बदायूं। मेडिकल छात्रा के मोबाइल नंबर से खुराफाती युवकों ने कई लोगों को अश्लील मैसेज भेज दिए। इनमें वह लोग भी शामिल थे जो छात्रा के जानने वाले थे। छात्रा को पता लगा तो उसने बिसौली कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में इनको छोड़ दिया गया। शुक्रवार को छात्रा ने मुख्यालय पहुंच कर एसएसपी चंद्र प्रकाश से शिकायत की। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का आदेश बिसौली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

बिसौली के एक मोहल्ले की रहने वाला युवती बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। मई महीने में उसका मोबाइल सिम गुम हो गया था। हालांकि, छात्रा का व्हाट्सऐप नंबर वही चलता रहा। बाद में छात्रा को व्हाट्सऐप नंबर भी बंद हो गया। उसने गौर नहीं किया। पिछले सप्ताह छात्रा के मिलने वालों ने उसे बताया कि उसके नंबर से उनके पास अश्लील मैसेज आ रहे हैं। इस पर छात्रा दंग रह गई। बुधवार को छात्रा ने बिसौली कोतवाली पहुंच कर इस बारे में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। छात्रा का आरोप है कि दोनों युवकों को रात भर हवालात में रखने के बाद छोड़ दिया गया। उल्टा पुलिस ने उस पर ही समझौता करने का दबाव भी बनाया। शुक्रवार को छात्रा ने मुख्यालय पहुंच कर एसएसपी चंद्र प्रकाश से पूरे मामले में शिकायत की। इसके बाद एसएसपी ने बिसौली पुलिस को मामले में कार्रवाई का आदेश दिया है। सीओ बिसौली निर्मल कुमार बिष्ट का कहना है कि जांच की जा रही है। नंबर को सर्विंलांस पर लगवा दिया गया है। अश्लील मैसेज करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed