फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस ने वाहन समेत दबोचे भैंस चोर गिरोह के तीन सदस्य

पुलिस ने वाहन समेत दबोचे भैंस चोर गिरोह के तीन सदस्य

Sat, 01 Jul 2017 06:03 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन समेत दबोचे भैंस चोर गिरोह के तीन सदस्य
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र की कछला चौकी पुलिस ने भैंस चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। चोर भैंस को लोडर वाहन में लेकर निकले थे। पुलिस को देख हालांकि उनके दो साथी भाग गए, लेकिन पकड़े गए चोरों ने बदायूं, संभल और कासगंज जिले में पशु चोरी की घटनाओं में हाथ बताया। पुलिस के हत्थे चढ़े चोर संभल जिले में गुन्नौर के निवासी हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा निवासी रामसिंह की भैंस को चुरा कर लोडर वाहन से निकले चोरों पर पुलिस की नजर कछला चौराहे पर पड़ी। पुलिस कर्मियों ने वाहन रोककर तलाशी ली तो उसमें भैंस थी, लेकिन पूछताछ में कोई भी भैंस को लेकर जवाब नहीं दे पाया। लोडर वाहन सवार लोगों ने खुद को संभल जिले का सोनू और राजा बाबू तो तीसरे ने खुद को गुन्नौर का सुनील बताया। तीनों के पकड़े जाने से पहले पुलिस को देख भागे युवकों के नाम और पते के बारे में भी पुलिस कर्मियों को बता दिया। पूछताछ के दौरान ही खजुरारा से भैंस मालिक पूर्व प्रधान रामसिंह भी पहुंच गया। उसने देखते ही भैंस को पहचान लिया।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो पकड़े गए चोर पशु चोरी की घटनाओं में पहले ही लिप्त रहे हैं। संभल, कासगंज और बदायूं जिले में उन्होंने पशु चोरी की कई घटनाओं को अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि पशु चोरी के बाद वह नखासों में जाकर बेच देते हैं। चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह का कहना है कि तीनों चोर शातिर दिमाग हैं। उनसे बरामद लोडर के बारे में भी तहकीकात की जा रही है। काफी हद तक संभव है कि वह भी चोरी का ही निकले। पुलिस ने भैंस उसके मालिक के हवाले कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed