फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

Sat, 18 May 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल
बिसौली (बदायूं)। गुरुवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोग एक रिश्तेदार की शादी में आ रहे थे। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात संभल जिले के वारीपुर भमरऊआ निवासी अरविंद (24) पुत्र सियाराम, कुढ़फतेेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जहांगीरपुर निवासी सुशील (21) पुत्र भूकन सिंह और मुरादाबाद जिले में बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नसीलपुर भिक्का निवासी मुकेश (25) पुत्र सोमपाल किसी रिश्तेदार की बरात में सर्वा गांव आ रहे थे। उस समय वे हेलमेट नहीं लगाए थे। सर्वा गांव में अरविंद और मुकेश के साले भगवानदास की बरात आई थी। तीनों लोग दबतोरी मोड़ पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचे थे कि तभी सामने से आई पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें अरविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश और सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उधर से गुजर रहे वाहन सवारों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने शुक्रवार को अरविंद के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed