{"_id":"6a8de1eab1d9e71d010755e4","slug":"orai-orai-news-crime-orai-news-c-224-1-ori1005-148765-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 1200 रुपये के लेनदेन में भिड़े युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 1200 रुपये के लेनदेन में भिड़े युवक
विज्ञापन
कोंच। रोडवेज बस स्टैंड के पास सोमवार देर रात 1200 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के युवकों में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया।
वायरल वीडियो में युवक पहले रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी करते और इसके बाद एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना मेनरोड पर होने से राहगीरों में भी अफरातफरी मच गई। वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने आदर्श, गगन, आदिल, शाहरुख और पिल्लू को पकड़कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।