फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth shot over old enmity; injured

Roorkee News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल

Wed, 26 Aug 2026 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth shot over old enmity; injured
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलड़ा में मंगलवार शाम पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे ग्राम बेलड़ा निवासी पप्पू और रिहान के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर हयान ने पप्पू पर गोली चला दी। गोली पप्पू को लगने से वह घायल हो गया। फायरिंग की घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस गांव में निगरानी बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों और विवाद की पूरी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed