{"_id":"6a8de239456107913b0e6ae4","slug":"a-teenager-died-after-being-shot-with-his-fathers-licensed-pistol-kept-at-home-jind-news-c-199-1-sroh1006-159097-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर में रखी पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर में रखी पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली, किशोर की मौत
विज्ञापन
जींद। सिंधवी खेड़ा में सोमवार शाम घर में रखी पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलने से 14 वर्षीय अरमान की मौत हो गई। अरमान आठवीं कक्षा का छात्र और परिवार का इकलौता बेटा था। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
हादसे के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। सिंधवी खेड़ा निवासी अरमान के पिता नरेंद्र कुमार निजी सुरक्षा कर्मचारी हैं। उनके पास एक लाइसेंसी पिस्तौल है। उन्होंने इसे सुरक्षा संबंधी काम और रोजगार के उद्देश्य से खरीदा था। सोमवार को नरेंद्र घर पर नहीं थे। वह गुरूग्राम में ही ड्यूटी पर थे।
उनकी पिस्तौल घर में कमरे में बनी अलमारी में रखी थी। अरमान घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने पिस्तौल उठा ली। वह पिस्तौल से खेलते हुए एक्टिंग कर रहा था इसी दौरान ट्रिगर दब गया और गोली चल गई जो उसके सिर में लगी और आर-पार हो गई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अरमान को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। -मनीष कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद