फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शराब के नशे में तीसरी मंजिल से कूद गया युवक, मौत

शराब के नशे में तीसरी मंजिल से कूद गया युवक, मौत

Mon, 18 Feb 2019 12:08 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में तीसरी मंजिल से कूद गया युवक, मौत
सहसवान (बदायूं)। कांशीराम आवास में रह रहे एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उसकी पत्नी के मुताबिक युवक शनिवार रात शराब पीकर घर लौटा था। टोकने पर गाली-गलौज और उसके साथ मारपीट की। उसके बाद तीसरी मंजिल पर चढ़कर नीचे कूद गया।
विज्ञापन

बालकिशन पुत्र रामभरोसे मूल रूप से हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के नौखेल कस्बा निवासी था। वह बहरूपिया बनकर लोगों को हंसाता था। करीब छह-सात साल से सहसवान कस्बे में बने कांशीराम आवास में निचले तल पर परिवार के साथ रह रहा था। उसकी पत्नी बबली की मानें तो बालकिशन शनिवार रात करीब आठ बजे शराब पीकर लौटा था। उसे नशे में झूमते हुए देख उसने कह दिया कि जो कमाओगे शराब में उड़ा दोगे तो बच्चे क्या खाएंगे। इस पर बालकिशन बिगड़ गया और उसके साथ गाली-गलौज कर दी। गाली देने को मना किया तो उसने मारपीट की। इससे बबली के चोट भी आई। शोर शराबा सुनकर कॉलोनी वाले एकत्र होकर आ गए। उन्होंने बमुश्किल उसे समझाया। उसके बाद बालकिशन तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और नीचे कूद गया। यह देख बाहर खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। एंबुलेंस बुलाई गई। कुछ देर बाद एंबुलेंस से परिवार वाले बालकिशन को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर कुशलवीर सिंह ने बताया कि युवक नशे में छत से कूद गया था। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed