फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लापता किशोरी खेत में बेहोश पड़ी मिली

लापता किशोरी खेत में बेहोश पड़ी मिली

Tue, 17 Apr 2018 10:05 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
लापता किशोरी खेत में बेहोश पड़ी मिली
लापता किशोरी खेत
विज्ञापन

में बेहोश पड़ी मिली
जिला अस्पताल में इलाज कराने पर हालत सुधरी
परिवार वालों ने किया कार्रवाई से इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रविवार रात को लापता हुई एक किशोरी सोमवार सुबह खेत में बेहोश पड़ी मिली। परिवार वाले किशोरी को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। हालत ठीक होने पर किशोरी को घर भेज दिया गया।

बिनावर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की रविवार शाम घर से खेत में शौच को गई थी। रविवार को ही किशोरी के भाई का रिश्ता तय हुआ था। रिश्तेदारों की खातिरदारी में लगे होने की वजह से परिवार वालों ने ध्यान नहीं दिया। मगर देर रात तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू कर दी। घंटों तलाश करने के बावजूद किशोरी का कुछ पता नहीं चला तो बिनावर थाने में सूचना दे दी गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने किशोरी को खेत में बेहोश पड़े देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार वालों के साथ किशोरी को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां कुछ देर इलाज होने पर किशोरी को होश आ गया, जिससे उसे घर भेज दिया गया। किशोरी का कहना है कि उसे चक्कर आ गया था, जिससे बेहोश होकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। किशोरी व उसके परिवार वाले कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed