{"_id":"5aabb5044f1c1bb6758b5b50","slug":"131521202436-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सरेबाजार लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सरेबाजार लूट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर पड़ोसन के साथ घर को चली आंगनबाड़ी वर्कर को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पुरानी अनाज मंडी में लूट लिया। उससे थैला छीनकर फरार हो गए, थैले में करीब 36 हजार रुपये रखे थे। इसमें उसने 35 हजार रुपये अपने खाते से निकाले थे। घटना के बाद भीड़ ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर एक संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। मोहल्ला साहूकारा निवासी स्व. सुनील वार्ष्णेय की पत्नी सीमा आंगनबाड़ी वर्कर हैं। उन्होंने पड़ोसन के साथ बैंक पहुंचकर खाते से 35 हजार रुपये निकाले। रुपये थैले में रखकर वह घर को चल दीं। थैले में करीब एक हजार रुपया पहले से ही थे। पुरानी अनाज मंडी में पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मार दिया। थैले का एक छोर सीमा के ही हाथ में रह गया, रुपये समेत थैले के बाकी हिस्से को बदमाश छीन कर भाग गए। थैले में एटीएम कार्ड और दूसरी बैंक की पासबुक भी थी। सीमा के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन हत्थे नहीं आए। सीमा ने बताया कि बैंक परिसर में उन्होंने जिस युवक से बाउचर भरने को पैन लिया, वह घटना के दौरान बाइक पर भी नजर आया। सीमा को पेन, बैंक के गार्ड ने उस युवक से दिलाया था। बैंक पहुंची सीमा ने गार्ड से युवक के बारे में पूछा तो वह बिफर पड़ा। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ बैंक पहुंचे। उन्होंने शाखा प्रबंधक अमित मिश्रा से बात कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। सीमा और उनकी पड़ोसन ने फुटेज देखकर पुलिस को बताया कि एक बदमाश इसी शक्ल का था। इस घटना से मार्केट में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
संतोष कुमारी कॉलेज से प्रिंटर समेत लैब का सामान चोरी
उझानी। संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार रात चोरों ने छत के जरिए घुस कर प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा के कमरे का दरवाजा खोल लिया। कमरे से चोर प्रिंटर और प्रयोगशाला से उपकरण निकाल ले गए। चोरों के निकलते समय चौकीदार जाग गया। उसने चोरों का पीछा करने की कोशिश की तो धमका कर फरार हो गए। प्रधानाचार्य ने शुक्रवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने तहरीर भी सौंप दी है।
विज्ञापन