फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महिला के खाते से एटीएम से उड़ाए 25 हजार रुपये

महिला के खाते से एटीएम से उड़ाए 25 हजार रुपये

Tue, 12 Dec 2017 07:50 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
महिला के खाते से एटीएम से उड़ाए 25 हजार रुपये
ATM Skkimers

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। यूनियन बैंक की खाताधारक महिला के खाते से तीन बार में 25 हजार रुपये की निकासी हो गई। महिला को इसकी भनक सोमवार को उस समय लगी जब वह अपने खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंची। रुपये एटीएम से निकाले गए हैं। शिकायत मिलने के बाद मैनेजर ने महिला को जांच कराने का भरोसा दिलाया है।
मोहल्ला गंजशहीदा निवासी गुलशन का बचत खाता यूनियन बैंक में है। उसके खाते में करीब 38 हजार रुपये थे। वह अपने खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंची तो खजांची ने खाते में रकम कम बताकर विड्रॉल पास करने से इंकार कर दिया। गुलशन ने खाते में रकम की जानकारी दी तो मैनेजर जितेंद्र कुमार ने खाते का चेक कराया। खाते से एटीएम के जरिए चार नवंबर को तीन बार में 25 हजार रुपये निकाले गए हैं। गुलशन की मानें तो उसने एटीएम कार्ड लिया ही नहीं है, ऐसे में वह एटीएम से रुपये कैसे निकाल सकती है।
विज्ञापन

महिला खाताधारक गुलशन ने बैंककर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। बताया कि उसके नाम से किसी ने फर्जी तरीके से एटीएम कार्ड जारी करा लिया है। गुलशन ने बाद में अपने परिजनों को भी बैंक बुला लिया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गुलशन के खाते से रुपये निकालने के लिए किस बैंक के एटीएम का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुलशन की शिकायत पर सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। गुलशन के नाम से एटीएम भी जारी हुआ है। फार्म पर उसके दस्तखत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed