{"_id":"5c755575bdec225fe96d7fe2","slug":"121551193461-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करने वालों
के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
दोनों बच्चों की हालत नाजुक, दूसरे दिन भी नहीं पकड़े गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
ककराला (बदायूं)। बरात जाने से पूर्व सेहरा बंधने के दौरान की गई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घायल दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज चल रहा है।
हर्ष फायरिंग अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अली नगला में हुई थी। सोमवार दोपहर के समय हफीजुल खान पुत्र दबीरुल खान की बरात जाने की तैयारी चल रही थी। इससे पूर्व दूल्हा हफीजुल को सेहरा बांधने की रस्म निभाई जा रही थी। उसी समय दूल्हे के रिश्ते के मामा सोनी पुत्र मुस्तफा और शाहरुख पुत्र इब्लेहसन ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी, जिससे अब्दुल रहमान (10) पुत्र मुजम्मिल और फैजान खान (9) पुत्र मुन्ने घायल हो गए थे। दोनों बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से अब्दुल रहमान को बरेली भेज दिया गया। अब भी दोनों बच्चों की हालत चिंताजनक बनी है। फैजान के पिता मुन्ने खां मंगलवार सुबह थाने पहुंचे और उन्होंने सोनी के अलावा शाहरुख के खिलाफ तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर अलापुर कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी अभी फरार हैं। दोनों को तलाश किया जा रहा है। उन्हें गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजा जाएगा।