{"_id":"5a465b194f1c1b96698bbcdd","slug":"121514560281-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर लाखों का तेल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नया ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर लाखों का तेल ले गए चोर
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव समरेर स्थित 33/11 केवीए सब स्टेशन पर आठ दिन पहले लगाए गए आठ एमबीए के ट्रांसफार्मर को चोरों ने बृहस्पतिवार की रात को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही लाखों रुपये कीमत के सामान समेत साढ़े तीन हजार लीटर तेल भी चुरा लिया। सबस्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों को घटना की भनक तक नहीं लगी। प्रभारी अवर अभियंता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों को तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत फैजाबाद की कंपनी दिव्यांश ने समरेर के उपकेंद्र पर गत 21 दिसंबर को 43 लाख की कीमत का आठ एमबीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया था। सब स्टेशन पर संविदा कर्मचारी नवलकिशोर निवासी मूसाझाग और जितेंद्र पाल निवासी दातागंज ड्यूटी की तैनाती थी। गुरुवार रात में ही किसी समय चोरों ने नये ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें से कीमती कॉपर के तार के अलावा अन्य उपकरण तथा साढ़े तीन हजार लीटर तेल निकाल लिया।
सब स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों को घटना के बारे में शुक्रवार सुबह जानकारी हुई। दोनों कर्मचारियों ने तुरंत ही इसकी जानकारी प्रभारी अवर अभियंता विनोद कुमार को दी। कुछ ही देर में वह सब स्टेशन पर पहुंच गए। जेई ने बाद में आला अफसरों को इसकी जानकारी दी। साथ ही कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता मधुप श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता छैलबिहारी, एसडीओ कृष्ण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया।
प्रभारी अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। इधर, पुलिस ने कहा है कि चोरों को तलाश की जा रही है।