फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्टाफ नर्स के आवास से चोरी, दो अन्य आवासों में चोरी का प्रयास, चोरों ने ताले तोड़े

स्टाफ नर्स के आवास से चोरी, दो अन्य आवासों में चोरी का प्रयास, चोरों ने ताले तोड़े

Sat, 04 May 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
स्टाफ नर्स के आवास से चोरी, दो अन्य आवासों में चोरी का प्रयास, चोरों ने ताले तोड़े
बदायूं। शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने जिला अस्पताल के सरकारी आवासों को निशाना बनाया। उस वक्त अस्पताल के कर्मचारी ड्यूटी पर थे तो वहीं दूसरी ओर चोर उनके आवासों के ताले तोड़ने में लगे थे। हालांकि चोर एक घर में चोरी करने में सफल रहे, जबकि दो घरों में प्रयास किया गया। इससे अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मचारियों के बीच भय व्याप्त है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। करीब डेढ़ साल से चाइल्ड केयर लीव पर गई स्टाफ नर्स आराधना गुरुवार सुबह अपने आवास में ताले डालकर आगरा गईं थी। चोरों ने सबसे पहले स्टाफ नर्स मीना सिंह के आवास के ताले तोड़े लेकिन उनके घर में पालतू कुत्ते के भौंकने के बाद वह आराधना के आवास की ओर बढ़ गए। उन्होंने ताले तोड़कर स्टाफ नर्स के घर से काफी सामान चोरी कर लिया। अलमारी और बक्सों में रखा सामान ले गए। उसके बाद चोरों ने बराबर में स्थित वार्ड ब्वॉय शिवनंदन के आवास के ताले तोड़ दिए लेकिन चोर उसके घर से कोई सामान चोरी नहीं कर सके। इधर, करीब साढ़े 12 बजे घर पहुंचे शिवनंदन ने अपने गेट के ताले टूटे देखे तो वह हैरान रह गया। उसकी सूचना पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी आ गए। उन्होंने अपने-अपने आवास चेक किए तो मीना सिंह के घर के ताले टूटने और आराधना के घर चोरी के बारे में पता चला। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इसके बारे में स्टाफ नर्स को सूचना दे दी गई है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed