फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सदर कोतवाली के लॉकअप में शराबी ने सिर फोड़ा

सदर कोतवाली के लॉकअप में शराबी ने सिर फोड़ा

Fri, 11 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली के लॉकअप में शराबी ने सिर फोड़ा
सदर कोतवाली के लॉकअप में शराबी ने सिर फोड़ा
विज्ञापन

ठेले वाले से मारपीट करते दबोचा गया था, जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पनबड़िया बिजली घर के पास मारपीट करते पकड़े गए शराबी युवक ने बुधवार देर रात सदर कोतवाली के लॉकअप में अपना सिर फोड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शराबी की हरकत से पुलिस के हाथपांव फूल गए। रात में ही उसे जिला अस्पताल लाया गया। मरहम पट्टी कराई गई। गुरुवार सुबह शराबी युवक को जेल भेज दिया गया।
शराबी युवक सचिन (30) पुत्र करतार सिंह सदर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश टाकीज के पास का रहने वाला है। बुधवार रात करीब 11 युवक ने शराब के नशे में पनबड़िया उपकेंद्र के पास जमकर ड्रामा किया। एक ठेले वाले के अंडे उठाकर खा लिए। ठेले वाले ने अंडे उठाने का विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी और और उसका ठेला सड़क पर लौट दिया। शराबी युवक का उत्पात देखकर मौके पर खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने शराबी को कोतवाली ले जाकर लॉकअप में बंद कर दिया। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई, तभी शराबी युवक ने लॉकअप की सलाखों में अपना सिर मारकर अपने आपको घायल कर लिया। युवक को खून से लथपथ देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने तुरंत लॉकअप खोलकर युवक को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मरहम पट्टी कराई गई। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। गुरुवार सुबह उसे कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

---
आरोपी युवक शराब के नशे में पकड़ा गया था। उसने एक ठेले वाले के साथ मारपीट की थी। लॉकअप में उसने अपना सिर मार लिया, जिससे उसके चोट आई है। फिलहाल उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed