फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एसओ इस्लामनगर भी नहीं सुनते, जांच बैठी

एसओ इस्लामनगर भी नहीं सुनते, जांच बैठी

Sun, 17 Dec 2017 06:58 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
एसओ इस्लामनगर भी नहीं सुनते, जांच बैठी
यूपी पुलिस
बदायूं। लगातार नौ बार निर्देश का पालन न करने पर एसएसपी ने शनिवार को एसओ उघैती और एसआई को लाइन हाजिर कर दिया था। जिले के कई और थानेदारों पर भी बेअंदाज होकर काम करने का आरोप है। अब भाकियू ने एसओ इस्लामनगर के खिलाफ निष्क्रियता का आरोप लगाकर शिकायत की है। कहा है कि जायज मामलों में भी वह कार्रवाई नहीं कर रहे। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने सीओ बिल्सी को उनकी भूमिका की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह आदि ने एसपी देहात को बताया कि दस दिसंबर को थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ की घटना हुई थी। किशोरी रिपोर्ट लिखाने थाने गई तो एसओ ने उसे फटकार कर भगा दिया, जबकि किशोरी के पिता का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। अगले दिन किशोरी एसएसपी से मिली। एसएसपी ने आदेश दिए, तो भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बताया कि किसान नेता पैरवी में गए तो एसओ ने उन्हें भी फटकार कर भगा दिया। उन्हें बताया कि वह पड़ोसी जिले की एक राज्यमंत्री के रिश्तेदार हैं। जिन लोगों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की उनका चाल चलन खराब है। वह पहले भी ऐसी घटनाएं कर चुके हैं पर एसओ ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया कि राजपुर रोशननगर में चौराहे के पास अमरपाल की पैतृक भूमि पर कब्जा कराने में भी एसओ की भूमिका रही। डीएम से शिकायत पर खुद मजिस्ट्रेट ने आकर निर्माण रुकवाया पर एसओ पर कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि चंदोई में एक साथ दो कत्ल होने की रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई। भाकियू नेताओं ने कहा कि कोई अधिकारी निष्पक्षता से जांच करे तो संगठन एसओ की कमियों के प्रमाण पेश करेगा। एसपी देहात ने उन्हें बताया कि वह सीओ बिल्सी को एसओ की जांच सौंप रहे हैं। वह उन्हीं को साक्ष्य दे दें। एसओ का दोष मिलेगा तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed