फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सिविल लाइन एसओ के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे डॉ. हरपाल

सिविल लाइन एसओ के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे डॉ. हरपाल

Thu, 21 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन एसओ के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे डॉ. हरपाल

विज्ञापन
बदायूं। सरकारी डॉक्टरों के नाम मुकदमे में शामिल करने के मामले में सीएमएस और एसीएमओ भी सिविल लाइंस एसओ के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। एसीएमओ हरपाल सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर सिविल लाइन एसओ ने हमारी फजीहत की है। वह अपने सम्मान से समझौता नहीं कर सकते। अब वह एसओ सिविल लाइन के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दावा करेंगे।
जिला अस्पताल के वर्तमान सीएमएस आरएस यादव, एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह और डॉ. एके पाराशर का नाम मुकदमे में शामिल करने के मामले में सिविल लाइन एसओ की मुश्किलें बए़ती जा रही हैं। एसपी सिटी के जांच शुरू कराने के बाद डॉक्टरों ने एसओ के खिलाफ कोर्ट में जाने का मन बना लिया है। कारोबारी सुभाष बतरा की ओर से 2013 में दायर की गई रिट के बाद हाइकोर्ट ने सरकारी डॉक्टरों का नाम मुकदमे में शामिल न करने का आदेश दिया था। डॉ. हरपाल सिंह इन दिनों बाराबंकी में सीएमएस है। फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। इस मामले में हाईकोर्ट पहले ही अपना आदेश सुना चुका था कि राजपत्रित अधिकारियों को छोड़ आठ लोगों का नाम मुकदमे में शामिल किया जाए। इस मामले में डॉ. एके पाराशर और जिला अस्पताल के वर्तमान सीएमएस आरएस यादव से बातचीत की गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन के रहने वाले कारोबारी सुभाष बतरा ने वर्ष 2013 में कोतवाली के मोहल्ला चाहमीर निवासी व्यापारी वीरेंद्र धींगड़ा के बेटे सचिन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट में एक रिट दायर की थी। इसमें कोर्ट ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को छोड़ वीरेंद्र धींगड़ा, उनकी पत्नी सीमा धींगड़ा, बेटे दीपेश सहित आठ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश सिविल लाइन पुलिस को दिए थे। मगर एसओ ने कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए 15 सितंबर को वर्तमान सीएमएस डॉ. आरएस यादव, एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह और डॉ. एके पाराशर का नाम भी मुक़दमे में शामिल कर दिया। एसपी सिटी के निर्देश पर इस मामले में सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव एसओ सिविल लाइन के खिलाफ जांच कर रहे है। सीओ सिटी के मुताबिक शुरुआती जांच में सीएमएस और दो एसीएमओ का नाम मुकदमे में शामिल करने के मामले में लापरवाही सामने आई है। इस मामले में एसओ से जवाब तलब किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed