{"_id":"5c87f33bbdec2260e22abb50","slug":"111552413499-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों को फंसाने के लिए नन्हे ने किया था अपहरण का ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विरोधियों को फंसाने के लिए नन्हे ने किया था अपहरण का ड्रामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। विरोधियों को फंसाने के चक्कर में एक युवक अपने अपहरण का नाटक कर बैठा और खुद पुलिस के चंगुल में फंस गया। पुलिस ने फर्जी अपहरण का खुलासा करते हुए आरोपी नन्हे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सीओ सर्वेंद्र सिंह ने मंगलवार को फर्जी अपहरण का खुलासा करते हुए बताया कि आठ मार्च की शाम ग्राम साहनपुर निवासी नन्हे पुत्र महावीर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी बाइक गांव के पास पड़ी मिली थी। उसके पिता ने गांव के ही पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए नन्हे की तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को पकड़कर पूछताछ भी की, लेकिन नन्हे का कुछ पता नहीं चला। लोगों से जानकारी पर पता चला कि नन्हे के परिवार वाले झूठ बोल रहे हैं। सोमवार शाम इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को पता चला कि नन्हे मुजरिया चौराहे के पास तारों से लिपटा हुआ पड़ा है। इसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नन्हे को कोतवाली लाकर पूछताछ की, जहां नन्हे ने सच सच उगल दिया। नन्हे ने बताया कि उसका मोहर सिंह आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्हें झूठे अपहरण के मामले में फंसाना चाहता था। इसलिए बाइक को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया था। अब पुलिस खुद नन्हे के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
-------------------------
दो माह पूर्व भी हुआ था एक अन्य अपहरण का ड्रामा
कोतवाली क्षेत्र में अपहरण का ड्रामा कोई पहली बार नहीं हुआ था। इससे पहले दो माह पूर्व बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकटिया निवासी मनोज कुमार ने ऐसा ही अपहरण का नाटक रचा था। पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से बरामद किया था। उसके परिवार वालों ने भी दूसरे लोगों को फंसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
--------------
नन्हे ने तो अपने अपहरण का नाटक किया था लेकिन उसके पिता महावीर ने अपहरण की झूठी रिपोर्ट लिखाई थी। इस पर उसके परिवार वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- सर्वेंद्र सिंह, सीओ बिसौली