फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कैदी के सुसाइड नोट पर पुलिस को संदेह, छानबीन शुरू

कैदी के सुसाइड नोट पर पुलिस को संदेह, छानबीन शुरू

Sat, 02 Jun 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
कैदी के सुसाइड नोट पर पुलिस को संदेह, छानबीन शुरू
कैदी के सुसाइड नोट पर
विज्ञापन

पुलिस को संदेह, छानबीन
देर शाम को हुआ था सुसाइड नोट का खुलासा, तुरंत नहीं दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
जिला कारागार में जहरीला पदार्थ खाने से मरे कैदी शाहरुख के सुसाइड नोट पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट पर संदेह जताया है। कहा है कि पहले सुसाइड नोट की जांच होगी। उसके लेखन से मिलान किया जाएगा। पुष्टि होने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

30 मई की दोपहर करीब एक बजे जिला कारागार में दो कैदियों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। इनमें एक कैदी शाहरुख हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जबकि दूसरा बंदी सलमान दहेज हत्या के आरोप में जेल आया था। जेल प्रशासन ने दोनों कैदियों की मौत को आत्महत्या बताई थी। सिविल लाइंस पुलिस ने दोपहर के समय ही दोनों शवों को कब्जे में ले लिया था। इस दौरान मृतकों के परिवार वालों ने जाम लगाकर जेल प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। देर रात सिविल लाइंस पुलिस को पता चला कि कैदी शाहरुख की जेब में सुसाइड नोट भी मिला है। उसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें लिखा था कि उसकी जमानत नहीं होने वाली है। वह जेल के अंदर ही रहेगा और अब वह कभी बाहर नहीं आ पाएगा। सवीना तुम शादी कर लेना और जमीन बेच देना, इस तरह की कई बातें लिखीं थी। यह सुसाइड नोट वास्तव में शाहरुख ने लिखा था या नहीं, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। सुसाइड नोट की लेखनी का पुलिस अब कैदी के अन्य लेखों से मिलान करेगी। इसके लिए पुलिस को कैदी के घर भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed