फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लापता युवक का शव झोपड़ी में पड़ा मिला, हत्या का आरोप

लापता युवक का शव झोपड़ी में पड़ा मिला, हत्या का आरोप

Fri, 11 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव झोपड़ी में पड़ा मिला, हत्या का आरोप
लापता युवक का शव झोपड़ी में पड़ा मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन

बुधवार को दावत खाने के लिए घर से गया था
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान। एक दिन पहले लापता हुए युवक का शव गुरुवार को गांव के बाहर झोपड़ी में पड़ा मिला। उसके गले पर निशान बताए जाते हैं। परिवार वालों का आरोप है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव गढोलिया पट्टी तासौल उर्फ धुबिया निवासी नुसरत (35) पुत्र मकसूद बधवार शाम करीब सात बजे पड़ोस के गांव रसूलपुर बेला में दावत खाने गया था। मगर वह रात को घर नहीं लौटा। इससे परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे रसूलपुर के ग्रामीणों ने परिजनों को नुसरत का शव रसूलपुर गांव के बाहर एक झोपड़ी में पड़े होने की सूचना दी। इस पर परिजन रोते बिलखते वहां पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि नुसरत के गले पर निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed