{"_id":"5accaf364f1c1b133d8b456d","slug":"111523363638-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी का माल बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी का माल बरामद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 10 Apr 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो महीना पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलुआठेर में नत्थू सिंह के घर हुई चोरी का खुलासा कर पुलिस ने चार चोर दबोच लिए। उनके पास चोरी के जेवर और साढ़े चार हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पकड़े गए चारों चोर कुलुआठेर गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान चोरों में भगवान सिंह और विजयी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव के दो किशोरों के जरिए दो महीना पहले गांव के नत्थूसिंह के घर में नकब लगाकर घटना को अंजाम दिया था। भगवान सिंह और विजयी ने दोनों किशोरों से ही नत्थू के घर से माल निकलवाया था। पुलिस ने चारों के पास से सोने की अंगूठी, पाजेब, बिछुआ और 45 सौ रुपया नकद बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोरों में एक पर पहले से ही शक था, लेकिन वह पीड़ित परिवार के करीब ही बना रहा। घटना के वर्कआउट में स्वॉट टीम के प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। दोनों किशोरों समेत चारों चोर को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। दोनों किशोरों को किशोर जेल बरेली, भगवान सिंह और विजयी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।
... तो फिर किशोर ने फोड़ दिया भंडा
उझानी। पकड़े गए चोर विजयी और भगवान सिंह वाकई मास्टर माइंड निकले। उन्होंने घटना के दौरान दोनों किशोर का जिस तरह से इस्तेमाल किया, उसके अनुरूप एक को सोने की अंगूठी तो दूसरे को दो हजार रुपया देकर टरका दिया। चोरों में एक किशोर ने कानाफूसी शुरू की तो बात पुलिस तक पहुंच गई। पीड़ित ने घटना में करीब ढाई लाख रुपया नकद बताया था लेकिन चोरों ने नकदी 50 हजार रुपये से अधिक कबूल नहीं की। बाकी रकम और जेवरात को चोरों ने पहले ही ठिकाने लगा दिया।