फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिनावर में चल रही थी सिंथेटिक दूध और पनीर बनाने की फैक्ट्री

बिनावर में चल रही थी सिंथेटिक दूध और पनीर बनाने की फैक्ट्री

Fri, 13 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिनावर में चल रही थी सिंथेटिक दूध और पनीर बनाने की फैक्ट्री
पकड़े गए उपकरण। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। बिनावर में सिंथेटिक दूध और पनीर बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारकर सात क्विंटल सिंथेटिक पनीर और पांच सौ लीटर सिंथेटिक दूध बरामद किया। मौके पर केमिकल, दूध बनाने के उपकरण, एक चरनर, क्रीम निकालने की मशीन भी मिली। फैक्ट्री संचालक संजय पाठक को हिरासत में ले लिया गया। संजय कुमार पाठक को आईपीएस धारा 272, 273 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि बिनावर कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में सिंथेटिक दूध और पनीर बनने की सूचना मिली। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने टीम के साथ बिनावर जाकर फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम को देखकर काम करने वाले तो भाग गए। मगर संचालक को मौके पर दबोच लिया गया। मौके पर तैयार किया हुआ दूध और पनीर मिला। उन्होंने चेक किया तो बरामद दूध सोयाबीन और केमिकल से बना था। प्लांट के अंदर चेक करने पर एक ड्रम में दूध जैसा तरल पदार्थ मिला। टीम को मौके पर ग्लूकोज पाउडर, लिक्वड ग्लूकोज, रिफाइंड, सोयाबीन तेल, दो केन में अलग-अलग तरल पदार्थ, एक थैले में सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ, मिलावटी दूध तैयार करने के लिए एक मिक्सर, ड्रम आदि मिला। पकड़ा जाने वाला फैक्ट्री संचालक संजय पाठक बलिया जिले के खड़ासर गांव का रहने वाला है। आसपास के लोगों ने बताया कि संजय यहां पिछले कई महीनों से नकली दूध और पनीर बनाने का कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन

----
गुड़गांव में की जाती है सिंथेटिक दूध की खपत
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक कारोबारी बदायूं से दूध खरीद कर क्रीम निकाल कर और कैमिकल लगा कर सिंथेटिक पनीर गुड़गांव भेजते थे।
-----
ऐसे बनता है सिंथेटिक पनीर और दूध
दूध को चरनर में डाल कर क्रीम निकाली जाती है, इसके बाद बचे हुए सपरेटा में रिफाइंड मिलाकर गाढ़ा किया जाता है, फिर कैमिकल लगा कर मिक्स दूध को फाड़ कर सिंथेटिक पनीर तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल का कहना है कि सिंथेटिक दूध बनाने की शिकायतें पिछले कई दिनों से मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर स्थान आदि की तस्दीक कराकर छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed