फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सरेबाजार महिला के गले से सोने की चेन खीचकर बदमाश फरार

सरेबाजार महिला के गले से सोने की चेन खीचकर बदमाश फरार

Wed, 27 Sep 2017 09:59 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
सरेबाजार महिला के गले से सोने की चेन खीचकर बदमाश फरार
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
बाइक सवार बदमाशों ने सरेबाजार महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। उसके शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन हत्थे नहीं आए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दिनदहाड़े घटना से बाजार में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
चेन स्नेचिंग की घटना घंटाघर चौराहे के पास की है। मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी योगेश शर्मा की पत्नी प्रीति घर से सास और बेटे के साथ अयोध्यागंज मोहल्ले में ननद के घर जाने के लिए निकली। वह घंटाघर मार्केट से अयोध्यागंज की गली की ओर मुड़ी ही थी कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों में एक ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। प्रीति और उसकी सास ने शोर मचाया तो दुकानदार भी बाहर निकल आए। उन्होंने राहगीरों के साथ बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। प्रीति ने बताया कि लॉकेट समेत चेन का वजन करीब दो तोला था।
विज्ञापन

दुकानदारों में से किसी ने पुलिस को कॉल की लेकिन वह रिसीव नहीं हुई। चश्मदीद राहगीरों के अनुसार बाइक सवार बदमाश चौराहे से बिल्सी रोड मार्केट होकर बाइपास की ओर भाग गए। प्रीति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उसके परिवार वाले भी कोतवाली पहुंच गए। दरोगा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिवार वालों के साथ उन्होंने बाइपास तक खोजबीन भी की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। बता दें कि मार्केट और स्टेशन रोड पर चेन स्नेचिंग की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed