फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘बनाएं रखें शांति, पुलिस का करें सहयोग’

‘बनाएं रखें शांति, पुलिस का करें सहयोग’

Sun, 24 Feb 2019 11:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
‘बनाएं रखें शांति, पुलिस का करें सहयोग’
बदायूं। चुनाव और आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों के मद्देनजर जिले भर के थानों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी भी दी कि व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उसावां। थाने में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने क्षेत्र के सभी लाइसेंस शस्त्र धारकों से अपने शस्त्र जमा करने को कहा तथा सभी से शांति व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। ग्राम प्रधान ब्रजमोहन सिंह, अमरपाल यादव, रविन्द्र सिंह, भावेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने लोगों से बैठक में कहा कि वह व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। विनोद कुमार, रजनेश पाठक, राम निवास मैथिल, नन्हू, प्रवेश कुमार आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसाझाग। चुनाव व त्योहारों के मद्देनजर थाने में बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी गांवों के प्रधानों, पूर्व प्रधानों व संभ्रांत लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। महेश, कालीचरण, ग्रीश सिंह, रियाजुल हसन आदि मौजूद रहे।
उसहैत। नवागत थानाध्यक्ष इन्द्रेश सिंह द्वारा बुलाई गई सुरक्षा समितियों की बैठक में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। रामवीर मिश्रा, महेश पाल यादव, ओमेंद्र प्रताप सिंह, सोनू शर्मा, राजवीर सिंह, पप्पू सिंह, सुरेश सिंह, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।
जरीफनगर। थाना परिसर में इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने वालंटियर ग्रुप की बैठक लेकर अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। मदारपुर के प्रधान नत्थूसिह, एसआई अवधेश कुमार, सुखपाल सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।


एसओ को दी गई विदाई
उघैती। थाना परिसर में रविवार को आयोजित विदाई समारोह में स्थानांतरित थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को विदाई दी गई। समारोह में पुलिस स्टाफ के साथ मनोज पालीवाल, रामकुमार, रामबाबू, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed