फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अवैध खनन में लगी एक जेसीबी, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

अवैध खनन में लगी एक जेसीबी, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Sat, 17 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में लगी एक जेसीबी, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
बदायूं। काफी सख्ती के बावजूद खनन माफिया अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव लखनपुर के जंगल में छापामारी कर बड़े स्तर पर हो रहा अवैध खनन पकड़ लिया। यहां से एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किए गए हैं। इन सभी को सीज कर दिया गया है। जिले के कई इलाकों में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। बिनावर, बिसौली, सहसवान, उघैती, कुंवरगांव, इस्लामनगर में अक्सर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े जाते हैं लेकिन यह मिट्टी कहां से आती है। पुलिस तह तक जाना जरूरी नहीं समझती। शनिवार दोपहर सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली कि दातागंज रोड पर गांव लखनपुर के पास बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा ने मौके पर छापामारी की। पुलिस को देखकर खनन में लगे लोग भाग निकले। मौके से पुलिस ने खनन में लगी एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बरामद कर लीं। इन सभी को सीज कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खनन करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed