{"_id":"63237a03c50b0331c230c04d","slug":"crime-badaun-news-bly4976995147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: आत्मदाह करने वाले किसान के बेटे की सुरक्षा में लगे सिपाही से मारपीट, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: आत्मदाह करने वाले किसान के बेटे की सुरक्षा में लगे सिपाही से मारपीट, पढ़ें पूरा मामला
Fri, 16 Sep 2022 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:46 AM IST
सार
एसएसपी कार्यालय में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले किसान के बेटे की सुरक्षा में लगे सिपाही से सिमरिया के प्रधान और उसके बेटे ने मारपीट की।सिपाही ने इन्कार किया तो सूरज ने उसे गाली दे दी।सिपाही ने विरोध किया तो सूरज ने अपने प्रधान पिता ब्रजकिशोर को बुला लिया।
विज्ञापन
प्रधान और उसका बेटा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में एसएसपी कार्यालय में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले किसान के बेटे की सुरक्षा में लगे सिपाही से सिमरिया के प्रधान और उसके बेटे ने मारपीट की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मामला बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शेखूपुर चौकी पर तैनात सिपाही सुरेश कुमार और एक होमगार्ड एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह करने वाले किसान किशनपाल के बेटे अमरजीत की सुरक्षा में लगे हैं। दोनों सुरक्षा कर्मी बुधवार रात अमरजीत के घर के नजदीक पेड़ के नीचे बैठे थे। उसी दौरान अलापुर थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी ग्राम प्रधान ब्रजकिशोर का बेटा सूरज बाइक पर वहां आया। उसने सिपाही सुरेश के नजदीक आकर बाइक रोकी। सिपाही से पूछा कि इधर कोई रिक्शा तो नहीं गया है। सिपाही ने इन्कार किया तो सूरज ने उसे गाली दे दी। सिपाही ने विरोध किया तो सूरज ने अपने प्रधान पिता ब्रजकिशोर को बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रधान सिपाही से भिड़ गया। उसने उसका गिरेबान पकड़ लिया। दोनों ने सिपाही से मारपीट की। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर कुछ देर बाद सीओ सिटी आलोक मिश्रा, इंस्पेक्टर राजेश कुमार और चौकी इंचार्ज भानुप्रताप सिंह पहुंच गए। उन्होंने प्रधान और उसके बेटे सूरज को मंडी समिति के नजदीक से पकड़ लिया। देर रात दोनों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों पिता-पुत्र जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
गिरेबान पकड़कर बोला प्रधान- मुझे जानता नहीं है
पुलिस के मुताबिक सबसे पहले प्रधान का बेटा सूरज आया था। ई-रिक्शा के बाबत पूछने के बाद उसने सिपाही को गाली देते हुए कहा कि जब पता नहीं है तो यहां किसलिए बैठे हो। इसी बात पर उसने पिता प्रधान ब्रजकिशोर को बुला लिया। ब्रजकिशोर ने आते ही सिपाही का गिरेबान पकड़ लिया और बोला कि मुझे जानता नहीं, मैं सिमरिया का प्रधान हूं। इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी।
बुधवार रात एक सिपाही और होमगार्ड किसान के बेटे की सुरक्षा में लगे थे। सिपाही से प्रधान और उसके बेटे ने हाथापाई की। उसका गिरेबान पकड़कर उसे धमकी दी। इस संबंध में दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। - आलोक मिश्रा, सीओ सिटी