फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dead body found hanging from a tree his wife says he was distressed due to debt

बदायूं: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, पत्नी ने कहा- कर्ज के कारण परेशान थे

Sat, 29 Aug 2026 05:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 05:31 PM IST
सार

बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि किसान पर कर्ज था। इसके कारण वह परेशान थे। 

विज्ञापन
Farmer dead body found hanging from a tree his wife says he was distressed due to debt
किसान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव फरीदापुर सानी निवासी मुकेश कुमार (40 वर्ष) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गांव किनारे पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। उनके पैर जमीन पर टिके और घुटने झुके मिले थे। परिजनों के मुताबिक मुकेश पर बहुत कर्ज था। कर्ज के बोझ से दबने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी। पट्टे की जमीन भी गिरवी रख दी थी। 

विज्ञापन


मृतक मुकेश की पत्नी पिंकी ने बताया कि कर्ज की वजह से साढ़े तीन बीघा पट्टे की जमीन गिरवी रख दी थी। मुकेश ने कुछ गांव के लोगों से कर्जा ले लिया था। कर्ज समय पर दे नहीं सके थे, जिससे वह शराब पीने लगे थे। परिवार में पांच बच्चों के साथ माता-पिता भी हैं। कर्ज की वजह से कोई काम धंधा भी नहीं हो पा रहा था। ऐसे में परिवार का गुजारा करना बेहद मुश्किल हो रहा था। हर महीने ब्याज का पैसा, समूह की किस्त भरना मुश्किल हो गया। चिंता दिन व दिन बढ़ती गई। 
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि मुकेश शुक्रवार की शाम घर से गए थे। देर रात तक नहीं लौटे। आशंका जताई गई है कि कर्ज के बोझ से परेशान होकर मुकेश कुमार ने रात्रि में ईंट भट्ठे से 200 मीटर दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। मूसाझाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed