{"_id":"632377b041f37e724c545bea","slug":"crime-badaun-news-bly4976985145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में शस्त्र लहराने वालों में पूर्व सभासद का भतीजा भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में शस्त्र लहराने वालों में पूर्व सभासद का भतीजा भी शामिल
सार
हुक्का बार पकड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए शस्त्र लहराने वाले वीडियो में नगर पालिका के पूर्व सभासद हारुन खां का भतीजा फैजान भी है। एसपी का कहना है कि इस संबंध में जांच की जा रही है।वीडियो में चार लोगों के हाथों में असलहे दिख रहे हैं। बृहस्पतिवार को तुषार श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने यह ट्वीट किया, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं। हुक्का बार पकड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए शस्त्र लहराने वाले वीडियो में नगर पालिका के पूर्व सभासद हारुन खां का भतीजा फैजान भी है। एसपी का कहना है कि इस संबंध में जांच की जा रही है।
वीडियो में चार लोगों के हाथों में असलहे दिख रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो कब का है यह साफ नहीं हो सका है। इस संबंध में पूर्व सभासद हारुन ने कहा कि वीडियो काफी पुराना है। वीडियो में दिख रहे असलहे लाइसेंसी हैं और वह कार के बाहर नहीं लहराए जा रहे हैं। उनका कहना है फैजान उनका भतीजा है। एक शिकायत पर इस वीडियो की पहले ही जांच हो चुकी है। जांच में कोई शस्त्र अवैध नहीं पाया गया था।
--
युवकों को मुहैया कराए जाते थे लड़कियों के मोबाइल नंबर
हुक्का बार में जो लड़कियां आती थीं, उनके मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी नोट की जाती थीं। बाद में विशेष समुदाय के युवकों को ये नंबर मुहैया करा दिए जाते थे। बृहस्पतिवार को तुषार श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने यह ट्वीट किया, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने हुक्का बार के दूसरे संचालक अरबाज की गिरफ्तारी को दबिश भी दी। इधर, कुछ पुलिस कर्मी भी इस मामले में संदिग्ध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
----
हुक्का बार मामले में कुछ और तथ्य सामने आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो और इस संबंध में जारी ट्वीट के संबंध में जांच की जा रही है। संदिग्ध पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी होगी।
-अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी