{"_id":"62e52edb83a3fb7251309fd9","slug":"crime-badaun-news-bly492935888","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक की पत्नी के कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक की पत्नी के कुंडल लूटे
विज्ञापन
उर्मिला देवी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में शुक्रवार दोपहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चेन लूटने की घटना का अभी खुलासा नहीं हुआ था कि रात नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक की पत्नी के कुंडल लूट लिए। वह अपने घर से टहलने निकलीं थीं कि बदमाश उनसे कुंडल लूटकर भाग गए।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक लक्ष्मीनारायण शर्मा की पत्नी उर्मिला देवी शुक्रवार रात खाना खाकर घर से टहलने निकलीं थीं। परिवार वालों के मुताबिक उर्मिला टहलते हुए डीके अग्रवाल की कोठी के पीछे गली में पहुंची थीं कि तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका एक कुंडल लूटकर भाग गए। उस वक्त गली सुनसान थी। उन्होंने घटना के बाद शोर मचाया। इससे आसपास के तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
कुछ लोगों ने उर्मिला के बताए अनुसार बदमाशों को तलाशा भी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी गली में पहुंच गई। पुलिस ने महिला से बदमाशों का हुलिया और बाइक आदि के रंग की जानकारी की। पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश में टीम लगाने की बात कही। देर रात शहर में चेकिंग भी कराई गई लेकिन इसका पुलिस को कोई फायदा नहीं मिला। सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है।