फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फेसबुक पर दोस्ती प्यार में बदली, फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Wed, 20 Jul 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। युवती की अमन से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। तब से आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती से 11 लाख रुपये व जेवर भी ठग लिए।
विज्ञापन

शहर से सटे एक गांव की निवासी 20 वर्षीय युवती के अनुसार उसकी सात नवंबर 2020 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर निवासी अमन पटेल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पहले वह फेसबुक पर एक-दूसरे को मेसेज भेजकर बात करते थे। बाद में उन्होंने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। उससे बात होने लगी। एक-दूसरे से मिलना जुलना भी शुरू हो गया। दिसंबर 2020 में अमन युवती को एक होटल में ले गया। उसको शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद अक्सर अमन युवती को बुलाता था। उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसी दौरान आरोपी ने उससे कहा कि वह कोर्ट मैरिज करेगा। इसके खर्चे के लिए रुपये चाहिए। युवती ने अपने पिता के खाते से निकालकर उसे ढाई लाख रुपये दिए। बाद में अमन ने उसके खाते से भी नौ लाख रुपये निकलवा लिए। इसके बावजूद आरोपी युवती को शादी करने का आश्वासन ही देता रहा।
विज्ञापन

विगत 20 अप्रैल 2021 को अमन ने उससे दो तोले की सोने की चेन भी ले ली। जब उसने शादी करने को मना कर दिया, तब उसने थाने पहुंचकर अमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोप अमन को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पहले से शादीशुदा है अमन
युवती और अमन के बीच प्रेम प्रसंग दो साल पहले शुरू हुआ। शुरुआत में अमन की शादी नहीं हुई थी। इसी दौरान उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली । अब वह एक बच्ची का पिता भी है। करीब एक माह पहले युवती अपना घर छोड़कर उसके पास पहुंच गई थी। कुछ दिन युवती वहां रुकी लेकिन आरोपी ने उसे मारपीट कर भगा दिया।
-
सिविल लाइंस थाने में तहरीर के अनुसार एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। इसमें जो सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed